सीआरपीएफ ने किए 14 नक्सल डंप बरामद , भारी मात्रा में IED और हथियार जब्त

बीजापुर।  सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने 5 सितंबर  को  एड़ी, हर्री, नयापारा एवं सरपंचपारा पीडिया व कुआपगुड़ा गांवों के जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 14 नक्सल डंप बरामद किए हैं।

प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर कमांडेंट-199 वाहिनी आनंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप कमांडेंट दर्शन यादव की देखरेख में बी 199 कंपनी और यंग प्लाटून के जवानों ने अभियान चलाया। बी 199 कंपनी कमांडर अजित कुमार डेका तथा एफ 199 कंपनी निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में जवानों ने जंगल क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया।

तलाशी के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई सामग्री मिली। बरामद सामान में 7 रायफल, जिसमें 303 बोल्ट एक्शन रायफल 1, भरमार रायफल 5 और 12 बोर देशी रायफल 1, आठ डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, 10 IED, बिना बैटरी का एक वायरलेस सेट, चार प्लास्टिक कंटेनर और तीन बड़े स्टील कंटेनर शामिल हैं। इसके अलावा IED बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रिक सामग्री और नक्सलियों के कपड़े समेत कुल 99 प्रकार की वस्तुएं बरामद की गई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment