साइबर जागृति अभियान : बैंकों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर नागरिकों एवं विद्यार्थियों को किया गया साइबर जागरूक

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में “साइबर जागृति अभियान” के तहत 24 अगस्त  को जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस टीमों ने बैंकों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर बैंक अधिकारी-कर्मचारियों, ग्राहकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को बैंकिंग फ्रॉड, UPI फ्रॉड, फर्जी KYC, फर्जी कस्टमर केयर, QR कोड, संदिग्ध लिंक, OTP एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए।

नागरिकों को समझाइश दी गई कि राशि प्राप्त करने के लिए UPI PIN की आवश्यकता नहीं होती। अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन न करें तथा OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।

24 अगस्त के प्रमुख जागरूकता कार्यक्रम

थाना कोतवाली द्वारा स्टेट बैंक धमतरी, थाना अर्जुनी द्वारा आमदी के विभिन्न बैंकों, थाना रूद्री द्वारा स्टेट बैंक कलेक्टोरेट शाखा, थाना कुरूद द्वारा सहकारी बैंक मरौद, थाना भखारा द्वारा जिला सहकारी बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा भखारा, थाना मगरलोड द्वारा स्टेट बैंक मगरलोड, चौकी बिरझर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक दर्रा, चौकी करेली बड़ी द्वारा ग्रामीण बैंक करेली बड़ी, थाना अकलाडोंगरी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला अकलाडोंगरी, थाना नगरी द्वारा जिला सहकारी बैंक नगरी एवं थाना बोराई द्वारा जगत च्वाइस सेंटर बोराई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें
छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ें। अभियान की वेबसाइट cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर जाकर अथवा सेल्फी फ्रेम में दिए QR कोड को स्कैन कर सेल्फी लें और सोशल मीडिया पर शेयर करें।

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
धमतरी पुलिस की अपील है कि किसी अनजान कॉल, लिंक, QR कोड या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत करें तथा संबंधित बैंक को तत्काल सूचना दें।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment