भारतीय हॉकी टीम में अवि मानिकपुरी का चयन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के युवा खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का जापान में आयोजित होने जा रहे अंडर-18 जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ है। अवि की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों और साधारण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय टीम तक पहुंचना अवि की मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने लगातार अभ्यास और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवि की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है और इससे खेलों के प्रति नई ऊर्जा मिलेगी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail