Dhamtari : घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिवार पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

धमतरी । मोबाइल पर बातचीत एवं मैसेज करने के विवाद में घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों  से घटना में प्रयुक्त डंडे व छाता जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 जानकारी के अनुसार ग्राम धौराभाटा निवासी नारद लहरे, 22 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 08:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे एवं दाऊ लाल महिलांगे एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर जबरन उसके घर में घुस आए।  आरोपियों ने नारद के पुत्र द्वारा मोबाइल पर बातचीत एवं मैसेज करने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए  नारद, उसके पुत्रों एवं पत्नी के साथ लाठी-डंडों एवं छाता से मारपीट की।  रिपोर्ट पर विवेचना के दौरान चौकी प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे, दाऊ लाल महिलांगे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 लकड़ी के डंडे एवं 01 छाता  जब्त किया गया। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment