सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी जिले में 18 स्थानों पर लगेंगे सेवा सेतु शिविर

23 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर होंगे शिविर का आयोजन

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जनभागीदारी को बढ़ावा देने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार” अंतर्गत धमतरी जिले के ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिले में 23 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 18 सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं और हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहला शिविर 23 सितंबर को ग्राम कुकरेल, जनपद पंचायत नगरी, तहसील कुकरेल में आयोजित होगा। इसके बाद 25 सितंबर को ग्राम मड़ेली, जनपद पंचायत कुरूद, तहसील भखारा; 28 सितंबर को ग्राम गट्टासिल्ली, जनपद पंचायत नगरी, तहसील बेलरगांव तथा 28 सितंबर को ही ग्राम मथ्राडीह, जनपद पंचायत धमतरी में शिविर लगेगा।

इसी क्रम में 30 सितंबर को ग्राम मंदरौद, जनपद पंचायत कुरूद में, 1 अक्टूबर को ग्राम मेघा, जनपद पंचायत मगरलोड तथा 1 अक्टूबर को ग्राम सिहावा, जनपद पंचायत नगरी में शिविर आयोजित किया जाएगा। 3 अक्टूबर को नगर पंचायत भखारा, 6 अक्टूबर को ग्राम घठुला, जनपद पंचायत नगरी तथा 7 अक्टूबर को नगर पंचायत आमदी और नगर पालिका कुरूद में शिविर होंगे।

आगे 8 अक्टूबर को ग्राम सिरीं, जनपद पंचायत कुरूद तथा 8 अक्टूबर को ग्राम सिंगपुर, जनपद पंचायत मगरलोड में शिविर आयोजित किया जाएगा। 9 अक्टूबर को नगर निगम धमतरी, 12 अक्टूबर को ग्राम सांकरा, जनपद पंचायत नगरी तथा 12 अक्टूबर को ग्राम कुंडेल, जनपद पंचायत मगरलोड में शिविर होगा। इसके बाद 13 अक्टूबर को ग्राम माटेगहन (चिखली), जनपद पंचायत धमतरी, 14 अक्टूबर को ग्राम जुगदेही, जनपद पंचायत कुरूद तथा 15 अक्टूबर को ग्राम बोरसी, जनपद पंचायत मगरलोड में शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविरों में संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा शासन की योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभान्वित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। शिविरों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों, मैदानी अमले तथा संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment