धमतरी। थाना कुरुद पुलिस ने धोबनी तालाब स्थित आंगनबाड़ी भवन के पास सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों को हार-जीत का दांव लगवाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सटोरिया से 3,100 रूपये नगद सहित सट्टा-पट्टी एवं अन्य सामग्री जब्त किया गया।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कुरुद पुलिस की टीम ने धोबनी तालाब स्थित आंगनबाड़ी भवन के पास घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान सटोरिया प्रकाश कश्यप सार्वजनिक स्थान पर लोगों से रुपये-पैसे लेकर हार-जीत का दांव लगवाते हुए अंकों के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध रूप से सट्टा खिलाते पाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से नगदी एवं सट्टा खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की।
आरोपी प्रकाश कश्यप के विरुद्ध थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 342/2026, धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।









