कोलकाता। पश्चिम बंगाल के फालता (Falta) विधानसभा क्षेत्र में हुए री-पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। 22 दौर की मतगणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देग्बांशु पांडा ने 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। CPI(M) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर रहे।
चुनाव आयोग के अनुसार, देग्बांशु पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले। इस जीत के साथ फालता सीट पर बीजेपी ने बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की है। मतगणना रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई थी और देर शाम परिणाम घोषित किए गए।








