जनता के पैसों से बनने वाले प्रोजेक्ट्स एक्सप्रेस वे को आखिर किसके निजी लाभ के लिये खोला जा रहा है :- विकास उपाध्याय पूर्व विधायक
रायपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज एक्सप्रेस वे को नियम विपरीत रास्ता खोले जाने को लेकर कड़ा रुख़ अपनाया उन्होंने इस मामले में विरोध प्रदर्शन करते हुये कहा कि नियमों की धज्जियां उड़ाते हुये सिटी सेंटर मॉल के सामने बने एक्सप्रेस-वे का रूट बीच में खोलने वाले PWD अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिये आखिर किसके निजी लाभ के लिए नियमों को शिथिल किया जा रहा है या कौन लोक निर्माण विभाग (PWD) और संबंधित नियोजन अधिकारी कुछ रसूखदार व्यक्तियों, निजी बिल्डरों और भू-माफियाओं को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस-वे के मूल और तकनीकी रूप से स्वीकृत रास्ते में बदलाव कर रहे है।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि जहां एक तरफ भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री लगातार विकास कार्यों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करते हैं, वहीं जमीनी स्तर पर PWD के कुछ अधिकारी अपने निजी फायदे के लिए बड़े कॉलोनाइजरों से मिली भगत कर आम जनता को दुर्घटनाओ के लिए आमंत्रित कर रहे है , कांग्रेस पार्टी का सीधा दवा है यह कार्य निजी और आर्थिक लाभ के लिए किया जा रहा है जिसके कारण पूरे प्रोजेक्ट की दिशा बदली जा रही है हैं।
इस प्रकार नियमों को ताक पर रख कर दुबारा ऐसा ना हो इसके लिये पूर्व विधायक ने कुछ प्रमुख माँग की……..
निष्पक्ष जाँच – एक्सप्रेस-वे के प्रारंभिक सर्वे और वर्तमान में किए गए बदलावों की तुलनात्मक जांच किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी या विजिलेंस टीम से कराई जाए जवाबदेही तय हो- जिस भी अधिकारी ने तकनीकी कारणों को दरकिनार कर किसी निजी व्यक्ति या लॉबी को फायदा पहुंचाने के लिए रूट बदला है, उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।पारदर्शिता- एक्सप्रेस-वे के मार्ग निर्धारण से जुड़ा पूरा नक्शा और फिजिबिलिटी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
आगे विकास उपाध्याय ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर भ्रष्टाचार और चंद अधिकारियों की मिलीभगत से होने वाले इस खेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने इस रूट घोटाले पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी आम जनता की जान जोखिम से बचाने जिस PWD अधिकारी के सुझाव से और जिन अधिकारियो के आदेश से यह अवैध कार्य हुआ है उनके खिलाफ संबंधित देवेंद्र नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप उपस्थित सोमेन चटर्जी, हजरून बानो,प्रदेश प्रभारी कुलदीप ध्रुव, पार्षद शेख मुशीर, प्रदेश सचिव NSUI महताब हुसैन, कुणाल दुबे,
तनिष्क मिश्रा, आदर्श राव शिंदे, रौनक तनवानी, अनिकेत रात्रे, प्रियांशु पांडेय, अक्षत पांडेय, तारीक़ खान, श्रीनाथ भोगल,मतलुब अली मिहिर भंसाली शेख इमरान मोहम्मद अमानत अली सक्षम तिवारी अभिषेक मिश्रा सुजल सोनी अदनान रजा बृजेश सचदेव अक्कू नाग सागर टांडी दिलीप गुप्ता अभिजीत तिवारी समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।








