घर में घुसकर तेंदुआ ने किया तीन लोगों पर हमला, 2 की हालत गंभीर

धमतरी। जिले के कारीपानी गांव में जंगल से निकलकर एक तेंदुआ घर में घुस गया और  तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, कारीपानी गांव में एक महिला अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान जंगल की ओर से एक तेंदुआ अचानक गांव में पहुंच गया। तेंदुए को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच तेंदुआ घर में घुस गया और वहां मौजूद तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए।

घटना अचानक होने के कारण लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment