Dhamtari: अंत हुआ आदमखोर तेंदुए का आतंक, आमागांव के ग्रामीणों ने पकड़ा, , 2 दिन में 19 ग्रामीणों को किया था घायल

धमतरी। नगरी वनांचल में दहशत मचाकर रखने वाले तेंदुए का आतंक आखिरकार ग्रामीणों ने ही खत्म किया. बीते दो दिनों में 19 ग्रामीणों को घायल करने वाले आदमखोर तेंदुए को आमागांव के ग्रामीणों ने पकड़ा, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया.
बोराई वनांचल क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर तेंदुए ने 16 ग्रामीणों पर हमला किया. इसमें दो लोगों की मौत की खबर है, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है. तेंदुए की लगातार मौजूदगी और अचानक लोगों पर हमले की घटनाओं ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी थी.
बताया जा रहा है कि आमानारा गांव में भी तेंदुए ने चार ग्रामीणों पर हमला किया था. वहीं, सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कारीपानी और बस्तर बुडरा गांव में भी कई ग्रामीणों पर हमले की घटनाएं सामने आई थीं. इन अलग-अलग घटनाओं के पीछे इसी तेंदुए के होने की आशंका जताई जा रही है.
हालात को देखते हुए आमानारा के ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए तेंदुए को पकड़ लिया. ग्रामीणों की इस पहल के बाद क्षेत्र में राहत की उम्मीद जगी है. हालांकि, जंगली जानवर को पकड़ने के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि ऐसे हालात में जान का खतरा बना रहता है. उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि की है.
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment