विजयादशमी पर धमतरी पुलिस की विशेष यातायात व्यवस्था, एकलव्य मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के लिए रूट डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान जारी

धमतरी। विजयादशमी (दशहरा) पर्व 2026 के अवसर पर स्थानीय एकलव्य खेल परिसर मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन एवं दशहरा महोत्सव के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी  भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी किया गया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए शहर में यातायात दबाव नियंत्रित करने, जाम की स्थिति रोकने तथा दर्शकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों हेतु अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

निर्धारित पार्किंग स्थल एवं आवागमन मार्ग

(01) गौशाला मैदान पार्किंग, धमतरी
सदर मार्ग एवं रामबाग चौक की ओर से आने वाले दर्शक अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को गौशाला मैदान पार्किंग में खड़ा करेंगे।

(02) पिंक सिटी पार्किंग (समारू होटल के सामने)
सिहावा रोड, नहर नाका एवं दानीटोला की ओर से आने वाले नागरिक अपने वाहनों को समारू होटल के सामने स्थित पिंक सिटी पार्किंग स्थल पर पार्क करेंगे।

(03) बैला पसरा, गोकुलपुर पार्किंग
आंबेडकर चौक एवं रुद्री मार्ग की ओर से आने वाले दर्शक अपने वाहनों को बैला पसरा, गोकुलपुर स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करेंगे।

विशेष व्यवस्था: एकलव्य मैदान के समीप स्थित शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी परिसर भी पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के लिए आरक्षित रहेगा।

विशेष यातायात प्रतिबंध एवं डायवर्जन

भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित: दशहरा महोत्सव के दौरान आंबेडकर चौक से नहर नाका/दानीटोला मार्ग तक सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर मार्ग: श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर पहुंच मार्ग पर तीनपहिया वाहनों (ऑटो एवं ई-रिक्शा) तथा चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment