खून से सनी मिली युवक की लाश

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में मंगलवार सुबह युवक  की लाश संदिग्ध हालत में मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

लाभांडी इलाके में आज सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली, जिसकी पहचान हिमेश यादव (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के सिर से खून निकल रहा है। ऐसे में लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पुलिस FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment