नेशनल हाइवे 130 पर चलती ट्रक में लगी आग, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान

बलौदा बाजार।  नेशनल हाइवे 130 पर सिगमा थाना क्षेत्र के दामाखेड़ा के पास चलती ट्रक में आग लग गई. ट्रक के चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के (करीब 4:30 बजे) रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 पर दामाखेड़ा गांव के पास अचानक चलती ट्रक में आग लग गई. जान बचाने के लिए चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी. देखते ही देखते ट्रक में आग बढ़ती चली गई.

घटना की जानकारी पर सिमगा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. ट्रक में लगी आग को बुझा लिया गया. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस हादसे के कारणों की तलाश में जुट गई है.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment