रायपुर। राज्य सरकार ने तीन औषधि निरीक्षकों को उनके संबंधित क्षेत्राधिकार में दवाओं और प्रसाधन सामग्रियों के निर्माण, बिक्री तथा वितरण के संबंध में निरीक्षक के रूप में कार्य करने के लिए नियुक्त किया है। इस संबंध में 23 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना का अंग्रेजी अनुवाद भी राज्यपाल के प्राधिकार से प्रकाशित किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, औषधि निरीक्षक कौशल साहू, गिरजाशंकर और राजेश कुमार सोनी को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत निर्धारित कार्यों के लिए नियुक्त किया गया है।








