धमतरी । ग्राम कमार पारा मोहंदी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बेचने के तीन अलग-अलग मामलों में महिला सहित तीन आरोपियों को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से
12.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 3,000 रूपये नगद जब्त किया गया।
थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम कमार पारा मोहंदी में शराब के साथ आरोपी शिव कुमार कमार को गिरफ्तार किया। आरोपी से 4 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 1,000 रूपये नगद जब्त किया गया।
थाना मगरलोड पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम कमार पारा मोहंदी में शराब के साथ आरोपिया धनेश्वरी कमार को गिरफ्तार किया। आरोपिया से 4.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 1,000 रूपये नगद जब्त किया गया।
थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम मोहंदी में शराब के साथ छविलाल कमार को गिरफ्तार किया। आरोपी से 4 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 1,000 रूपये नगद जब्त किया गया। तीनों मामलों में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आगे की विवेचना जारी है।







