धमतरी में ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच ने SDM कार्यालय के बाहर दिया धरना

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में आज धर्मांतरण के आरोप को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने SDM कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि खुलेआम प्रार्थना सभाएं हो रही हैं और ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन की ओर से एक्शन नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

थाने पहुंचा दंपति : दरअसल, मामला बोरिद खुर्द गांव का है। गांव के एक दंपति आज कोतवाली थाना पहुंचे। परिवार का आरोप है कि 2018 में डीकेश साहू से शादी करने वाली निर्मला साहू शादी के तीन साल बाद बिना बताए प्रार्थना सभाओं में जाने लगीं। परिवार ने मना किया तो महिला ने हिंदू रीति रिवाजों को मानने से साफ इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला परिवार को बिना जानकारी दिए चंगाई सभा में चली गईं। पति ने पीछा किया, तो महिला प्रार्थना सभा में मिलीं। इसके बाद परिजन उसे पकड़कर थाने ले आए। थाने में महिला ने साफ कह दिया कि वह ईसाई धर्म नहीं छोड़ेगी चाहे परिवार छोड़ना पड़े।

इस घटना के बाद हिंदू जागरण मंच में आक्रोश फैल गया और कार्यकर्ता SDM कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए। हिंदू जागरण मंच का गंभीर आरोप है कि हिंदू लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराया जा रहा है और नए कानून के बावजूद सभाओं पर रोक नहीं लग रही। मंच ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द एक्शन नहीं लिया, तो इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं महिला के परिवार का कहना है कि महिला को तभी घर ले जाया जाएगा जब वह हिंदू रीति रिवाज से रहेगी, नहीं तो महिला को प्रार्थना सभा में ही छोड़ दिया जाएगा। बहरहाल SDM का कहना है अभी फिलहाल लिखित में कोई आवेदन नहीं आई है। आवेदन आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाने की बात कही है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment