धमतरी। जिला पंचायत के सामान्य सभा का सम्मिलन आगामी 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि सुबह 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस सम्मिलन में वीबीजी रामजी योजना, शिक्षा, वन, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, क्रेडा एवं अन्य विभागों की समीक्षा की जाएगी।








