भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा आज, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर होंगे शामिल

धमतरी। भाजपा ने 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बिलाई माता मंदिर के पास गौशाला मैदान से विशाल पदयात्रा का आयोजन किया है। यह पदयात्रा सदर बाजार, मठ मंदिर, घड़ी चौक, सिहावा चौक होते हुए शांति वाटिका तक जाएगी। शांति वाटिका में एक जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, पदयात्रा के संयोजक महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, भानू चंद्राकर एवं महेंद्र पंडित बनाए गए हैं।

अराजकता हटाओ अभियान के जिला संयोजक ठाकुर शशि पवार ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली एवं अन्य प्रमुख शहरों में विपक्ष द्वारा संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने, अराजकता की स्थिति निर्मित करने, अशांति और अस्थिरता का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी, टुकड़े -टुकड़े गैंग के सदस्यों सहित अनेक राष्ट्र विरोधी ताकतें विदेशों से फंडिंग लेकर सड़क में हिंसक संघर्ष के माध्यम से भारत में रेजीम चेंज जैसी स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रही है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी देश भर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान चला रही है। जिसके तहत युवा वर्ग से संवाद, स्कूली विद्यार्थियों से संवाद, राष्ट्र चेतना संवाद जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment