धमतरी। जिले के भखारा एवं अर्जुनी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करते 5 कोचिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने कोचियों के पास से 59 पौवा देशी शराब एवं 1650 रूपये नगद जब्त किया। कोचियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना थाना भखारा पुलिस ने कोलियारी गौठान के पास शराब बिक्री करते आरोपी शिवदयाल चेलक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 24 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 410 रूपये जब्त किया गया। इसी प्रकार थाना अर्जुनी पुलिस ने कुशल एग्रो इक्विपमेंट के पास शराब बिक्री करते आरोपी डिगेश ध्रुव को पकड़ा। आरोपी से 10 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 200 रूपये जब्त किया गया। वहीं पुलिस ने बजाज शोरूम से पहले पुल के पास, भखारा रोड में शराब बिक्री करते आरोपी संतराम सिन्हा को गिरफ्तार किया। आरोपी से 8 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 310 रूपये जब्त किया गया।
पुलिस ने सोनालिका ट्रैक्टर के सामने, सेहरा डबरी में शराब बिक्री करते आरोपी विष्णुराम यादव को पकड़ा। आरोपी से 9 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 400 रूपये जब्त किया गया। इसी प्रकार पुलिस ने टाकेश्वर होटल के सामने, ग्राम अर्जुनी में शराब बिक्री करते टाकेश्वर उर्फ टाकू को गिरफ्तार किया। आरोपी से 8 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 330 रूपये जब्त किया गया।








