धमतरी। धमतरी में जुआ-सट्टा के विरुद्ध पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 4 अलग अलग स्थानों पर जुआ खेलते 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुआरियों के पास से नगद रकम एवं मोबाइल जब्त किया गया। जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
मिली जानकारी के अनुसार चौकी बिरेझर पुलिस ने ग्राम कोडापार में सतनाम रंग मंच के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेलते धर्मेन्द्र बारले , विश्वनाथ गजेन्द्र और कुलदीप यादव को पकड़ा। जुआरियों से ताश पत्ती एवं नगदी 520 रूपये जब्त किया गया । इसी प्रकार थाना भखारा पुलिस ने ग्राम सिलीडीही में बाजार चौक, स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेलते टामेश ध्रुव, दीपक ध्रुव, खिलेन्द्र देवांगन, मुकेश कंवर को गिरफ्तार किया। जुआरियों से ताश पत्ती एवं नगदी 950 रूपये जब्त किया गया ।
थाना कोतवाली पुलिस ने रामबाग सब्जी बाजार के पास, रामपुर वार्ड धमतरी में जुआ खेलते राजेश कुमार जसवानी, शकीर खान, संतोष निर्मलकर, शेख वसीम, अजमत हुसैन, अनवर अली, अकबर अली, पवन सिंह, अब्दुल वसीम, मोहम्मद आरिफ आजम को पकड़ा। जुआरियों से ताश पत्ती, नगदी 10,250 रूपये एवं 9 मोबाइल जब्त किया गया।
थाना भखारा पुलिस ने ग्राम सिहाद में गौठान के सामने आम जगह में जुआ खेलते खिलेश्वर बैस, सोमप्रकाश बैस, हितेन्द्र कुमार साहू को पकड़ा। जुआरियों से ताश पत्ती एवं नगदी 720 रूपये जब्त किया गया ।







