महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की सीबीआई रिमांड

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी है। इसके साथ ही सीबीआई को उसे दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करने की अनुमति भी मिल गई है। अब सौरभ से दिल्ली में सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी।

कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद सीबीआई की जांच आगे बढ़ेगी। एजेंसी सौरभ चंद्राकर से महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप के संचालन, कथित सट्टेबाजी नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर सकती है।

सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। इसके बाद सीबीआई उसे दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची और बुधवार को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी की वैधता और प्रत्यर्पण की शर्तों को लेकर सवाल उठाए थे। वहीं,सीबीआई ने रिमांड की मांग करते हुए पूछताछ की जरूरत बताई थी।

अब अदालत से रिमांड और दिल्ली मुख्यालय ले जाने की अनुमति मिलने के बाद सीबीआई की टीम उससे विस्तार से पूछताछ करेगी। सीबीआई मुख्यालय में यह पूछताछ CCTV कैमरों की निगरानी में की जाएगी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment