ई-चालान बकायादार वाहन चालक हो जाएं सतर्क!, लंबित चालानों पर धमतरी पुलिस यातायात सख्त

धमतरी।  पुलिस अधीक्षक  भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा जिले के समस्त वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों पर लंबित ई-चालान की स्थिति तत्काल जांचें तथा बकाया चालानों का समय रहते भुगतान सुनिश्चित करें।

लंबे समय से लंबित ई-चालानों के मामलों में नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। इसके चलते वाहन पंजीयन, बीमा नवीनीकरण एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) जैसी वाहन संबंधी आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही नियमानुसार वाहन जब्ती एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन जैसी कार्यवाही भी की जा सकती है।

ई-चालान की जांच एवं भुगतान के लिए जरूरी निर्देश 

▪️ अपने वाहन पर लंबित ई-चालान की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर जांचें।

▪️ बकाया ई-चालान का ऑनलाइन माध्यम से तत्काल भुगतान करें।

▪️ लंबे समय से लंबित चालानों के निराकरण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) के माध्यम से नियमानुसार उपलब्ध छूट एवं राहत का लाभ उठाएं।

▪️ चालान भुगतान के लिए केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइट का उपयोग करें। किसी भी अनजान लिंक, फर्जी कॉल या संदिग्ध मैसेज के झांसे में न आएं।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment