धमतरी। पुरानी रंजिश पर मारपीट व चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू व कड़ा जब्त किया गया। आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपी की भी लगातार तलाश जा रही है।
जानकारी के अनुसार हाई स्कूल के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव और पप्पू मंडावी ने देवाशीष माहिलकर से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने हाथ-मुक्का, बेल्ट के बक्कल और स्टील के कड़े से चेहरे व सिर पर मारपीट कर चोट पहुंचाई तथा डिलेश्वर यादव ने बंटची चाकू दिखाकर डराया-धमकाया। रिपोर्ट पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की गई। ग्राम मरौद में दबिश देकर आरोपी डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बंटची चाकू एवं स्टील का कड़ा विधिवत जब्त किया गया। आरोपी डिलेश्वर उर्फ दिलू यादव को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपी की भी लगातार तलाश जा रही है।






