mahasamund : दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

महासमुंद। दिव्यांगजन केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 की गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी।

उप संचालक संगीता सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 9वीं एवं 10वीं तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 11वीं एवं 12वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना है। उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित संशोधित अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment