धमतरी। नगरी में दो अलग-अलग स्थानों पर खड़खड़िया एवं जुआ खेलते 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से 6 नग खड़खड़िया गोटी, एक नीले रंग की टोकरी, जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री एवं 7,220 रुपये नगद जब्त किया गया। वही जुआरियों से ताश पत्ती और प्लास्टिक बोरी एवं 1,235 रुपये नगद जब्त किया गया। सभी जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नगरी पुलिस ने ग्राम छिपली कॉलेज चौक के पास बस्ती में स्ट्रीट लाइट के नीचे खड़खड़िया जुआ खेल रहे 4 आरोपियों आसकरण बोरझरिया, शांतनु कुमार, सुरेंद्र कुमार और रुस्तम नवरंग को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 6 खड़खड़िया गोटी, एक टोकरी, जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री एवं 7,220 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार थाना नगरी पुलिस ने डिहीपारा रंगमंच के पास स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे 7 आरोपियों प्रदीप साहू, पुरंजय सोन, अरुण सोनी, तुलसीनारायण यादव, गितेश साहू, धनराज यादव, तरुण सोनी को पकड़ा , जुआरियों से ताश पत्ती, बिछाने में प्रयुक्त प्लास्टिक बोरी एवं 1,235 रुपये नगद जब्त किया गया । आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।





