mahasamund: खरीफ 2026 में धान के बदले दलहन तिलहन फसल लेने वाले कृषकों हेतु एकीकृत किसान पोर्टल के पंजीयन तिथि में वृद्धि

15 नवंबर तक कर सकते हैं पंजीयन

महासमुंद। खरीफ सीजन में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने दलहन तिलहन सहित अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती पर आकर्षक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

उप संचालक कृषि  एफ आर कश्यप ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान के बदले मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, दलहन तिलहन एवं कपास जैसी खरीफ फसलें लेने वाले किसानों को 15 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दिया जाना है एवं धान के अतिरिक्त अन्य फसल लेने वाले कृषकों को राशि 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

पूर्व में एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि 01 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 था, जिसे वर्तमान में पंजीयन तिथि को बढ़ाकर 15 नवम्बर 2026 किया गया है।

गिरदावरी सत्यापन के बाद पात्र किसानों को मान्य रकबे के आधार पर आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा, जिसे वे अपने नजदीकी सेवा सहकारी समिति के माध्यम से भी पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण कर सकते है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment