धमतरी । आज सुबह एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय पुनीतराम मरकाम जंगल में महुवा बिनने गया था।
जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह 9 बजे की है। बुजुर्ग महुवा बीनने जंगल की ओर गया था। तभी भालू ने अपने तेज नाखूनों से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग चिल्लाने लगा। भालू के हमले में उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान बन गए। घायल पुनीतराम को संजीवनी 108 की मदद से नगरी अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।




