नया रायपुर में करोड़ों की लागत से बनेगा कबीर शोध संस्थान

SHARE:

धमतरी। कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्मानीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ़ संत संगठन के मांग की स्वीकृति प्रदान करते हुए घोषणा किया गया था। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण मांग नया रायपुर में वृहद कबीर शोध संस्थान स्थापना की स्वीकृति घोषणा किया गया था। संत संगठन के अध्यक्ष रविकर साहेब ने बताया कि कबीर शोध संस्थान में कबीर साहेब के जीवन दर्शन को म्यूजियम तैयार कर मूर्ति के रूप में उभारा जाएगा, साथ ही कबीर साहेब की मूल रचना बीजक को शिलालेख किया जाएगा। उक्त भवन में मेडिटेशन हाल, वाचनालय ग्रंथालय, सभा सत्संग हाल के साथ ही कबीर स्तंभ, गार्डन बागवानी, कबीर सरोवर सहित विभिन्न कार्य योजना को शामिल किया गया है । जिसके लिए सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन (छत्तीसगढ़ संत संगठन ) प्रतिनिधिमंडल ने विधान सभा रायपुर में मुख्यमंत्री को आभार अभिनंदन भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किए।
जिसमें संत श्री रविकर साहेब जी, अध्यक्ष एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद जी के साथ संत श्री घनश्याम साहेब जी, सचिव संत श्री बलवान साहेब जी, कोषाध्यक्ष संत श्री क्षेमेंद्र साहेब जी, संत श्री पुराण साहेब जी, संत श्री हेमेंद्र साहेब जी, संत श्री गुरुपालन साहेब जी, संत श्री शोधकर साहेब जी, संत श्री बोधकर साहेब जी आदि उपस्थित रहे । ग्राम देवपुर धमतरी में हाई स्कूल उन्नयन, उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापना , नवीन प्राथमिक शाला भवन रेस्ट हाउस से मुख्य मार्ग तक सी सी रोड के संदर्भ में ग्राम पंचायत देवपुर उपसरपंच पन्नालाल साहू एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष देव लाल साहू भी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment