धमतरी। पुलिस ने दिवाली के मौके पर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है । पुलिस ने सोरिया वार्ड में जुआ फड़ में दबिश देकर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। वहीं 3 लाख रुपये से ज्यादा कैश और ताश की पत्ती जब्त किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोरिद वार्ड के एक घर में जुएं का फड़ सजा हुआ है. इस पर पुलिस की टीम ने छापा मारा. इस दौरान पुरुषोत्तम महावर धमतरी, उमेश देवांगन धमतरी, भोलाराम साहू धमतरी, कमलेश गोयल धमतरी, मनीष उर्फ मनोज राठी धमतरी, गोपाल उर्फ छोटू साहू धमतरी, संतोष शर्मा जुआ खेलते पकड़े गए. मौके से 3 लाख 9 हजार रुपये बरामद किया गया।







