महासमुंद। महासमुंद में बीती रात रायपुर रोड स्थित त्रिमूर्ति कॉलोनी के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई । टक्कर से बोलेरो में सवार पांच युवाओं में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो क्रमांक सीजी 06 एचबी 8783 में पांच युवा सवार थे। हादसे में यथार्थ दुबे और शिवा ठाकुर की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। यथार्थ दुबे महासमुंद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि शिवा ठाकुर शेरगांव के रहने वाले थे। दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल महासमुंद लाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं। इनमें अर्जित शर्मा, पिता अग्रज शर्मा, आयुष और ऋषि परमार के नाम सामने आए हैं। घायल सभी युवाओं का रायपुर अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों को पहले गंभीर अवस्था में महासमुन्द जिला अस्पताल लाया गया था जहां से उन्हें रायपुर रिफर किया गया है।







