Dhamtari : तीन अलग- अलग स्थानों पर पुलिस की दबिश,15 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी। कोतवाली, करेलीबड़ी एवं सिहावा पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुआरियों के पास से 44,890 रुपये नगद एवं ताश पत्ती जब्त किया गया। जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली* ने मुखबिर की सूचना पर मिशन ग्राउंड में दबिश देकर जुआ खेलते भावेश जैन और कैलाश केशवानी को पकड़ा। जुआरियों से 41,200 रुपये नगद एवं ताश पत्ती जब्त किया गया। इसी प्रकार चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने ग्राम भेण्ड्री में जैतखाम के सामने पीपल पेड़ के नीचे दबिश देकर जुआ खेलते ज्ञानेश्वर मांड़े, राकेश निषाद, रूपेश निषाद, चंद्रशेखर सिन्हा और टिकेश निषाद को गिरफ्तार किया । जुआरियों से 1,150 रुपये नगद एवं ताश पत्ती जब्त किया गया। वहीं थाना सिहावा पुलिस ने ग्राम सांकरा गौठान के पीछे दबिश देकर जुआ खेलते गिरधर निषाद, द्वारिका साहू, नौहर लाल साहू, ईश्वर तारक, मोहन ओटी, अश्वन साहू, संतोष नाथ, राजू साहू को पकड़ा। जुआरियों से 2,540 रुपये नगद एवं ताश पत्ती जब्त किया गया ।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment