धमतरी । पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कुरूद क्षेत्र में विगत कई दिनों से एक बिना नंबर की बाइक, जिस पर रॉकेट लिखा हुआ था, में दो युवक तेज रफ्तार से घूमते हुए संदिग्ध गतिविधियां कर रहे थे। उनके द्वारा छेड़छाड़, मारपीट एवं लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देने की आशंका से क्षेत्र के लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल व्याप्त था।
सूचना प्राप्त होते ही थाना कुरूद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों मंगल सोनवानी, पुष्पेंद्र चांदी को पकड़कर उनके विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।








