अधिवक्ता संघ कुरूद ने उत्साह पूर्वक मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम

कुरूद। अधिवक्ता संघ कुरूद के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुरूद न्यायालय के न्यायाधीश गण, अधिवक्ता संघ कुरूद के पदाधिकारी, सदस्य और न्यायालय के कर्मचारीगण सम्मिलित होकर उत्साह पूर्वक एक दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी ।

अँधेरे से उजाले की यात्रा के इस पर्व में अतरिक्त जिला न्यायाधीश कुरूद  राधेश्याम ध्रुव प्रथम एवं द्वितीय न्यायाधीश  रजत कुमार निराला,   नीलेश बघेल अतिथि के रूप में उपस्थित होकर संबोधन में सभी न्यायालय परिवार के सदस्यों के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

संघ के अध्यक्ष रमेश पांडेय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता का जीवन दीपक की तरह हर पल समाज के लिए उजाला फैलाने वाले कार्य की तरह है l संघ के संरक्षक  एल पी गोस्वामी ने दीपावली के ऐतिहासिक पौराणिक धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली का पर्व ज्ञान भक्ति कर्म का सम्मिलित रूप है । अधिवक्ता संघ कुरूद के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र साहू, आई एस परमार, बी डी साहू, ओम प्रकाश चंद्राकर, गुणवंत सोलंके, धमतरी संघ के सदस्य बसंत जैन, नरेश डिंगरे, महिला वरिष्ठ सदस्य ममता सोनकर ने सभा को संबोधित कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं  दी l

इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ कुरूद के सचिव यशवंत साहू, एनेंद्र साहू, सूरज प्रकाश लांबा, मनहरण भारतद्वाज, हेमंत निर्मलकर, थानेश्वर तारक, श्याम शंकर चंद्राकर, राम खिलावन लहरी, मोहेदर चंद्राकर, जीवराम ध्रुवंसी, के डी जागेंद्र, दीपक साहू, गुलेश्वर साहू, तोष कुमार चकधारी, खिलेंद्र प्रताप साहू, खेमप्रकाश सोनवानी, ओमेश साहू, दिनेश ध्रुव, योगेंद्र साहू, टी आर सेन, गौकरण निर्मलकर, दिलीप साहू, फ्लेश निर्मलकर, जालम साहू, राकेश देवांगन, देवचरण साहू , नीतू तोड़ेकर, गुलेशवरी तोड़ेकर, महेंद्र साहू, वर्षा साहू, राजेश साहू, तेजस्मी मार्कण्डेय, गुलेशवरी साहू, थानेश्वर साहू सहित शासकीय अभिभाषक उसेंडी जी, नंदा जी, न्यायालयीन कर्मचारी सावरकर, पूर्णिमा पैकरा, पटेल मैडम, श्री तिवारी, अधिवक्ता लिपिक प्रदीप साहू सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मनहरण भारतद्वाज ने और आभार थानेश्वर तारक ने किया l

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment