रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:45 बजे वे सेक्टर-24, नया रायपुर अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नया रायपुर में दीपावली मिलन समारोह का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 3:45 बजे तक का समय भी आरक्षित रहेगा। शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री सेक्टर-24 स्थित निवास से कार द्वारा रवाना होंगे।
शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का माना स्थित जैनम मानस भवन, जिला रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां शाम 4 बजे से 5 बजे तक महिला मोर्चा की कार्यशाला निर्धारित की गई है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री जैनम मानस भवन, माना से कार द्वारा रवाना होंगे। कार्यक्रम-सूची के अनुसार शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री का सिविल लाइन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।








