रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 नवंबर 2026 के निर्धारित कार्यक्रम में मंत्रिपरिषद की बैठक और दीपावली मिलन समारोह शामिल हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में नवा रायपुर अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, मंत्रिपरिषद की बैठक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। बैठक का स्थान मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर रखा गया है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर एक बजे उनका सेक्टर 24, नवा रायपुर अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम है। इस यात्रा के लिए आधे घंटे का समय निर्धारित किया गया है। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक दीपावली मिलन समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे।








