रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह से आयकर विभाग की अलग अलग टीमों ने रायपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में छापा मारा है। यह कार्रवाई कर चोरी की सूचना के आधार पर की जा रही है। ठिकानों पर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों की 16 अलग-अलग टीमों ने तड़के सुबह एक साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। रायगढ़ में बर्बरीक कंपनी, सन स्टील और रायगढ़ इस्पात के दफ्तर, उसके मालिकों के घर समेत 3-4 ठिकानें IT विभाग की रडार पर आए हैं. रायगढ़ इस्पात के मालिक श्रवण अग्रवाल और कमल अग्रवाल के घर के अलावा दफ्तर और उद्योग में छापा पड़ा है. इन सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर आयकर विभाग की टीमें सुबह 5 बजे से टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं. राजधानी रायपुर में भी कई जगहों पर आईटी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई सामने आई है. चंदखुरी स्थित बहनाकाड़ी गाँव के एक फेक्ट्री में दबिश दी गई है. वहीं तेलीबांधा रिंग रोड-1 स्थित PRA ग्रुप के ऑफिस में छापा पड़ा है।








