एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में जिलेभर में चला विशेष चेकिंग अभियान: नियमों का उल्लंघन करने वालों से 13,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया
धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के कुशल निर्देशन में जिले में नशामुक्त वातावरण के निर्माण,आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत मादक पदार्थों एवं नशे से संबंधित सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों के नियम विरुद्ध उपयोग और विक्रय के विरुद्ध भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इसी तारतम्य में 18 नवंबर को जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों तथा कोटपा (COTPA) एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन जांच एवं चालानी कार्यवाही की गई।
धमतरी पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा बाजार, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित किया गया तथा उनके विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। इस विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में कुल 67 प्रकरण दर्ज कर 13,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
थानावार की गई कार्यवाही
▪️ थाना कोतवाली: 10 प्रकरण (2,000/-रूपये जुर्माना)
▪️ थाना नगरी: 10 प्रकरण(2000/-रूपये जुर्माना)
▪️ थाना भखारा: 08 प्रकरण (1,600/-रूपये जुर्माना)
▪️ थाना अर्जुनी: 07 प्रकरण (1,400/-रूपये जुर्माना)
▪️ थाना मगरलोड: 07 प्रकरण (1,400/- जुर्माना)
▪️ चौकी बिरेझर: 07 प्रकरण (1400 जुर्माना)
▪️ थाना रुद्री: 06 प्रकरण (1,200/-रूपये जुर्माना)
▪️थाना कुरुद: 04 प्रकरण (800/-रूपये जुर्माना)
▪️थाना सिहावा: 04 प्रकरण(800/-रूपये जुर्माना)
▪️ थाना केरेगांव: 03 प्रकरण (600/-रूपये जुर्माना)
▪️थाना बोराई: 01 प्रकरण(200/-रूपये जुर्माना)








