धमतरी। कुरूद एवं केरेगांव में देशी शराब और कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री करते दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से शराब एवं बिक्री रकम सहित 1,810 रुपये का सामान जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
नया बस स्टैंड के पास अवैध देशी शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार
थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बस स्टैंड कुरूद स्थित शौचालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और शराब बिक्री करते हुए आरोपी ठाकुर राम यादव को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी से 12 पौवा देशी शराब, बिक्री की नगद रकम – 300 रुपये जप्त किया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
ग्राम फुटहामुड़ा में कच्ची महुआ शराब बेचते आरोपी पकड़ाया
इसी प्रकार थाना केरेगांव पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर ग्राम फुटहामुड़ा में दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री करते हुए आरोपी रमलू नेताम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब, शराब बिक्री की नगद रकम 200 रुपये जप्त किया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।








