आंध्र-ओडिशा तट पर 20 नवंबर को टकराएगा चक्रवात अकवान, चलेंगी 110 किमी की रफ्तार से हवाएं

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान(Akwan)तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह 20 नवंबर को दोपहर तक आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और ओडिशा के दक्षिणी तट के बीच नरसापुर और पुरी के आसपास टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। तूफान के खतरे को देखते हुए दोनों राज्यों में प्रशासन अलर्ट पर है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात अकवान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment