कुरुद। 16 वें वित्त आयोग की राशि समय पर उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायतों को अधिक वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रदान करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरपंच महासंघ ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। साथ ही पंचायतों के अधिकारों, आर्थिक सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास से जुडी समस्याओं पर चर्चा की।
सौंपे ज्ञापन में मांगों में ग्राम पंचायतों को अधिक वित्तय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रदान करने, 16 वें वित्त आयोग की राशि समय पर उपलब्ध कराने, मनरेगा एवं वीबी राम जी योजना में भुगतान प्रक्रिया सरल बनाने, पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पंचायतों के लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक समस्याओं का निराकरण करने सहित कुल 22 सूत्रीय मांगें शामिल हैं।







