मगरलोड से चोरी हुई मोटरसाइकिल रायपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी।अंतरजिला पुलिस समन्वय से बाइक चोरी का खुलासा किया गया। मगरलोड से चोरी हुई मोटरसाइकिल को रायपुर से बरामद किया गया है।आरोपी शराब दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर रायपुर में बेचने की फिराक में था । मगरलोड पुलिस ने  भनपुरी चौक में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुरुद के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

चाबी लगाते ही चालू हो गई बाइक, आरोपी ने किया चोरी का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रेम दुबे ने बताया कि वह  10.11.2026 को बस से मगरलोड आया था। ग्राम भरदा स्थित देशी शराब दुकान के पास खड़ी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल को देखकर उसने अपनी जेब में रखी चाबी लगाई, जिससे मोटरसाइकिल चालू हो गई। इसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर रायपुर चला गया। पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसने बाइक का अगला हिस्सा (वाइजर) एवं टंकी क्षतिग्रस्त कर दी थी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KE 1483 को जप्त किया।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment