आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को

बिलासपुर। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी के नये भवन में 30 नवम्बर  को सवेरे 10 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में महिंद्रा यूनिक पावर सॉल्यूशन की ओर से मैकेनिक डीजल एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा फिल ग्रुप घुटकू की ओर से विभिन्न व्यवसायों में एवं सोलर एनर्जी के लिए विद्युतकार व्यवसाय से पद भरे जायेंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ सम्मिलित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु संस्था कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment