धमतरी। भैसमुंडी के देव तालाब के पास जुआ खेलते 4 जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जुआरियों से 3,400 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। जुआरियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।
थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भैसमुंडी स्थित देव तालाब के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर मगरलोड पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों मोनिस साहू, कमलेश सोनी, घनश्याम ध्रुव, रूपचंद तारक को रंगे हाथों पकड़ा । मौके से जुआरियों के कब्जे में 3,400 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई।






