रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा दुर्ग जिले के विकासखण्ड-धमधा की सोनबरसा नदी पर सेवती स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 99 लाख 61 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
दुल्हार जलाशय के नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2.73 करोड़ रूपए की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-कवर्धा की दुल्हार जलाशय के नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 73 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
कुकदा माईनर एवं पलारी माईनर के कार्य के लिए 1.66 करोड़ रूपए की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड-पलारी की महानदी परियोजना के लवन शाखा के कुकदा माईनर एवं पलारी माईनर का रिमाडलिंग, सी.सी. लाईनिंग एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 66 लाख 6 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 624 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।