प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो का कुरुद में हुआ स्वागत

कुरुद। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष रवि भगत आज बस्तर प्रवास पर निकले। उक्त समय कुरुद के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारों के साथ जोरदार स्वागत कर अभिनंदन किया। दौरे पर निकले युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत का काफ़िला कुरुद शहर के सांधा चौक पहुँचते ही मंडल अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा आतिशी स्वागत किया गया।प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए मिशन 2023 का संकल्प लिया। इस दौरान स्वागत अभिनंदन में प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख भाजयुमों सत्यप्रकाश सिन्हा, अनुराग चंद्राकर, भूपेंद्र सिन्हा, सत्यम चंद्राकर, जिला संयोजक सोशल मिडिया कमलेश चंद्राकर, हिमांशु साहू, किशोर कुर्रे, राहुल बांधकर, रोशन साहू, केशव चंद्राकर, वंश खत्री, देवेंद्र साहू, अनुशासन आमदे, सोमप्रकाश सिन्हा, महावीर साहू, भूपेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Notifications