दो हाइवा में जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए

नवापारा-राजिम। रायपुर जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर दो हाइवा में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से  दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों चालक बुरी तरह से केबिन के भीतर ही फंस गए।

हादसे के वक्त रायपुर से लौट रहे राजिम विधायक रोहित साहू की दुर्घटनाग्रस्त वाहनों पर नजर पड़ने पर तुरंत अपना काफिला रुकवाया और खुद मौके पर पहुंचे। विधायक ने तत्काल आपातकालीन सेवा को फोन कर एंबुलेंस बुलवाई।

चालकों को केबिन से बाहर निकालने के लिए विधायक रोहित साहू ने स्थानीय ग्रामीणों को आवाज देकर मौके पर इकट्ठा किया। विधायक की मौजूदगी में ग्रामीणों ने भारी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयासों के बाद केबिन को काटकर दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद दोनों घायल चालकों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गनीमत यह रही कि इस बेहद दर्दनाक हादसे के बावजूद दोनों चालकों की जान बच गई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail