रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने और संगठन को दोबारा मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने बड़ा निर्णय लिया है। अनुशासनहीनता के मामलों में पार्टी से बाहर किए गए 36 नेताओं में से 20 बागी नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
कुकरेजा और डोंगरे समेत 20 बागी नेताओं की वापसी
प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक के बाद जारी आदेश के तहत निष्कासित नेताओं की पहली सूची जारी की गई है। इसमें रायपुर, राजनांदगांव, गरियाबंद, मुंगेली और कोंडागांव के 20 वरिष्ठ नेताओं की घर वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ है:
-
रायपुर: आनंद कुकरेजा, पूनम पांडेय और विशाल रजानी।
-
राजनांदगांव: सिद्धार्थ डोंगरे, सगीर खान, राजेश गुप्ता, जितेश सिमनकर सहित 10 नेता।
-
गरियाबंद व अन्य: गोरेलाल सिन्हा, भविष्य प्रधान, विनय चोपड़ा (मुंगेली) तथा सुशील सोनी (कोंडागांव)।
वहीं, अमित जोगी, डॉ. रेणु जोगी और बृहस्पति सिंह जैसे कुछ प्रमुख चर्चित प्रकरणों पर फैसला अभी लंबित रखा गया है, जिस पर आगामी बैठकों में निर्णय लिया जाएगा।










