दुर्ग पहुंचा इबोना वायरस, तीन संदिग्ध मिले

दुर्ग। कोरोना महामारी के बाद अब दुनिया के सबसे घातक वायरसों में गिने जाने वाले इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ में सतर्कता बढ़ गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा से आए तीन संदिग्ध व्यक्तियों के दुर्ग पहुंचने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तीनों संदिग्धों के जिले में पहुंचने की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निगरानी और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार आईडीएसपी (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) से सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। कांगो, इथोपिया और युगांडा से जुड़े तीन संदिग्ध दुर्ग पहुंचे हैं। बताया गया है कि इथोपिया और युगांडा से आए संदिग्ध विभिन्न एयरपोर्ट के माध्यम से सीधे दुर्ग पहुंचे, जबकि कांगो से आया व्यक्ति पहले मुंबई में रुका और बाद में दुर्ग पहुंचा। प्रशासन ने तीनों को चिन्हित कर निगरानी में रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail