धमतरी में सरकारी जमीन पर कब्ज़ा का प्रयास , गंगरेल डेम के पास बन रहे रिसार्ट पर होगा एक्शन

धमतरी…. गंगरेल डैम के पास  कोटाभर्री-बरारी गांव में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य की शिकायत और सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार ग्राम बरारी स्थित खसरा क्रमांक 542 की भूमि, जो शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है, पर करीब 70 डिसमिल क्षेत्र में निर्माण कार्य कराया जा रहा था. बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर बोर भी कराया जा चुका है और तेजी से स्थायी निर्माण की तैयारी चल रही थी. प्रशासन का कहना है कि संबंधित भूमि बड़े-छोटे झाड़ के जंगल के रूप में दर्ज शासकीय भूमि है, जिसमें सिंचाई विभाग की जमीन भी शामिल है.

मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. अब पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि भूमि पर कब्जा किसके द्वारा किया गया, निर्माण के लिए कोई अनुमति ली गई थी या नहीं और शासकीय भूमि पर हुए कथित अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail