भेंडरवानी में किसान ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

धमतरी। जिले के ग्राम भेंडरवानी में एक किसान ने जहर सेवन कर लिया। घटना के बाद किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।   किसान के परिजनों ने गांव के सरपंच पर निजी खेत में बिना अनुमति नाली निर्माण के लिए खुदाई कराने का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार खेत में चल रही खुदाई को देखकर मिथिलेश पटेल तनाव में आ गए। इसी परेशानी के बीच उन्होंने जहर का सेवन कर लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार में नाराजगी है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से करने और सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में सरपंच का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। पीड़ित के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail